फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खज्जियार में आसमान से रहेगी यातायात व्यवस्था पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पर्यटन स्थल खज्जियार में ट्रैफिक और अन्य गतिविधियों पर अब आसमान से अपनी नजर रखेगी। इसके लिए पुलिस की ओर से वीकेंड पर खज्जियार में ड्रोन के जरिये ट्रैफिक व्यवस्था और अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

लोगों की ओर से पुलिस को काफी समय से कई प्रकार की शिकायतें मिल रही थीं। खज्जियार में जगह-जगह ट्रैफिक जाम हो रहा है, जिससे पर्यटक परेशान हो रहे हैं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाए जा रहे हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा है। इन दोनों तथ्यों पर गंभीरता से विचार करते हुए पुलिस ने ड्रोन के जरिये खज्जियार में नजर रखने का निर्णय लिया। रविवार को एसएचओ शकीनी कपूर की अगुवाई में पुलिस ने खज्जियार में ड्रोन के जरिये ट्रैैफिक सहित अन्य गतिविधियों पर नजर रखी।
जहां भी ट्रैफिक जाम हुआ, पुलिस ने तुरंत ड्रोन के जरिये उस जगह का पता लगाकर वहां पुलिस कर्मचारी को भेजकर जाम को खोल दिया। इससे पर्यटकों को खज्जियार में आवाजाही करने में काफी सुविधा मिली। इसके अलावा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों में शराब की पार्टी करने वाले पर्यटकों और अन्य लोगों पर भी नजर रखी। जहां पर कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर पार्टियां करते हुए नजर आए, उन्हें चेतावनी देकर वहां से हटा दिया गया।
विज्ञापन

चंबा थाना प्रभारी शकीनी कपूर ने बताया कि खज्जियार में वीकेंड पर सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं। इसलिए वीकेंड पर ट्रैफिक व्यवस्था सहित अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन को इस्तेमाल किया जा रहा है। पर्यटन सीजन खत्म होने तक यह सुविधा जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें