फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की भर्ती के पहले दिन एक हजार युवाओं ने बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही पुलिस भर्ती के दौरान बुधवार को एक हजार युवाओं ने शारीरिक परीक्षा दी। इस दौरान युवाओं ने पुलिस में भर्ती होने के लिए जमकर पसीना बहाया। भर्ती में भाग लेने के लिए युवा सुबह तड़के ही मैदान के पास पहुंच गए।
विज्ञापन

जैसे ही मैदान में युवाओं की एंट्री हुई। युवाओं में एक नया जोश भर गया। शारीरिक परीक्षा में पास होने वाले युवा लिखित परीक्षा में भाग लेंगे। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस विभाग चंबा में 80 पद भरे जा रहे हैं। इसमें दस पद चालक के हैं। इन पदों पर भर्ती होने के लिए युवाओं ने हजारों की संख्या में आवेदन किया है। देर शाम तक पुलिस की भर्ती प्रक्रिया चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें