फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुलिस ने बरामद किया मारपीट में इस्तेमाल डंडा

Mon, 16 Mar 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चुराह में लूटपाट और मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों से पुलिस ने 60 किलो देसी मशरूम बरामद कर ली है। मारपीट में इस्तेमाल डंडा और निजी कार को भी जब्त किया है।
विज्ञापन

इसी कार में सवार होकर आरोपी लूटपाट करने के लिए पहुंचे थे। टैक्सी चालक के साथ मिलकर उन्होंने मशरूम लेकर जा रहे व्यक्ति से लूटपाट और मारपीट की। उसे इतना डरा दिया कि वह पुलिस में जाने से भी कतरा रहा था लेकिन परिजनों के कहने पर वह पुलिस थाना तीसा पहुंचा। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। 24 घंटों के भीतर तीनों को गिरफ्तार भी कर लिया। मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मारपीट में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें