फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांच माह से लापता युवती की फोटो पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर डाली

Wed, 25 Feb 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
लापता युवति की तस्वीर व जानकारी पुलिस ने अपने पेज पर डाली। स्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
चंबा। पांच माह से लापता 23 वर्षीय वीना की तलाश करने के लिए पुलिस ने उसकी तस्वीर अपने फेसबुक पेज पर डाल दी है ताकि किसी ने भी उसे कहीं पर देखा हो तो वह पुलिस को इसकी सूचना दे सके।
विज्ञापन

पांच माह पहले वह बालू से लापता हो गई थीं। आखिरी बार जिस शिक्षक के साथ उन्हें नूरपुर में देखा गया था, वह भी मौजूदा समय में जेल में बंद है। उसने पुलिस को यही बताया है कि नूरपुर के बाद वह कहां गई, इस बारे में उसे कुछ पता नहीं है। ऐसे में पुलिस उसकी तलाश करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश के सभी थानों में उसकी फोटो भेजी जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि लापता युवती की तलाश करने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। सोशल मीडिया के जरिये भी उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें