फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुलिस सतर्क, जांच के बाद भेजे जा रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले को लेकर सलूणी पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर सीमा से आने-जाने वाले वाहनों की जांच तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले को लेकर सलूणी पुलिस सतर्क हो गई है। जम्मू-कश्मीर की ओर से आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। बिना जांच किसी भी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि मिंजर मेले में बाहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति नजर आता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने एसएचओ किहार को निर्देश दिए कि सभी वाहनों की जांच सुनिश्चित की जाए और बिना चेकिंग के किसी भी वाहन को आगे न भेजा जाए। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें