चंबा। भरमौर पुलिस ने दो दुकानों में दबिश देकर 11 बोतल अवैध शराब पकड़ी है। दोनों दुकानदारों के खिलाफ पुलिस थाना भरमौर में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया अवैध शराब के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत भरमौर थाना की टीम ने चमन लाल और ओम प्रकाश की दुकानों में दबिश दी। इस दौरान चमन लाल की दुकान से सात और ओमप्रकाश की दुकान से चार बोतलें बरामद की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।