फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जेल से भागे दुष्कर्म आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस नाकाम

Sun, 10 Aug 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। दुष्कर्म के आरोपी ने जेल से भागकर होने के बाद पीड़िता के दादा पर गोली चला दी, लेकिन पुलिस अब तक उसे पकड़ने में नाकाम रही है। यह घटना दो महीने पहले घटित हुई थी, लेकिन अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस द्वारा बिछाए गए जाल और ड्रोन जैसी तकनीकी सहायता के बावजूद आरोपी पकड़ में नहीं आ सका है।
विज्ञापन

28 मई को आरोपी ने जिला कारावास राजपुरा से भागने के बाद दुष्कर्म की पीड़िता के दादा पर हमला किया। आरोपी ने पीड़िता के घर जाकर उसके दादा पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए चंबा से टांडा रेफर किया गया।
इस हमले के बाद आरोपी जंगल में गायब हो गया और अब तक पुलिस उसकी गिरफ्तारी में सफल नहीं हो पाई है। मामले के तूल पकड़ने के बाद इलाके के लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। आरोपियों को पकड़े जाने के दावे किए गए थे, लेकिन दो महीने से अधिक समय के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस केवल चालान काटने तक सीमित रह गई है, जबकि गंभीर अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। अब पीड़िता का परिवार इस बात से चिंतित है कि वह दोबारा उनके ऊपर हमला कर सकता है। चंबा पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इस मामले पर कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें