फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम से दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति की पुलिस में दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। हरदासपुरा वार्ड में स्क्रीनिंग करने गई स्वास्थ्य टीम के साथ दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
अब पुलिस विभाग व्यक्ति के खिलाफ आगामी कार्रवाई करेगा। मामला चार दिन पहले का है, जब स्वास्थ्य विभाग की टीम एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के तहत हरदासपुरा वार्ड में स्क्रीनिंग करने पहुंची।
इस दौरान टीम एक ऐसे घर में पहुंची, जहां पर मौजूद व्यक्ति ने स्क्रीनिंग करवाना तो दूर स्वास्थ्य टीम से दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। व्यक्ति ने यह कहकर स्वास्थ्य टीम को घर से निकल दिया कि उनके साथ कोई डॉक्टर नहीं है। इस दौरान उसने टीम का वीडियो भी बनाया। इसके बाद टीम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को फोन करके इस बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने उक्त व्यक्ति के साथ फोन पर बात करके समझाया। इसके बाद व्यक्ति स्क्रीनिंग करवाने के लिए तैयार हुआ। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें