चंबा में स्कूली वाहनों की जांच करते यातायात पुलिस कर्मी।
चंबा। पुलिस ने स्कूली बच्चों के वाहनों की चेकिंग की। वाहन चालकों को निर्देश दिए कि वे बच्चों की सुरक्षा में किसी प्रकार की ढील न बरतें। क्षमता से अधिक बच्चों को वाहनों में न बैठाएं। ऐसा करने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि अक्सर देखने में आता है कि स्कूली वाहनों में बच्चों की काफी भीड़ होती है। इसके लिए स्कूल प्रबंधकों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। अब उसकी समीक्षा करने के लिए वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वाहन चालकों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल बिलकुल न करें। इससे वाहन दुर्घटना होने की संभावना रहती है।