फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में 85 बिगड़ैल वाहन चालकों के चालान कर वसूला आठ हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। यातायात पुलिस चंबा ने नियमों को ठेंगा दिखाने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा है। मंगलवार को चंबा-पठानकोट हाईवे पर परेल के समीप नाकाबंदी कर और शहर में नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने सहित बिना हेल्मेट सवार होने पर 85 चालान काटें। जबकि आठ हजार रुपये जुर्माना भी वसूला। पुलिस की इस कार्रवाई से चालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर में कई जगह लोग नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क कर देते हैं। इसके चलते शहर मे जाम की समस्या बन जाती है। वहीं, दूसरी तरफ हाईवे पर भी पुलिस ने नियमों को अनदेखा करने वाले चालकों पर कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई करने का मकसद यातायात नियमों की पालना करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें