फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चिट्टा के साथ पुलिस ने दबोचा व्यक्ति

Fri, 17 May 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पुलिस थाना डलहौजी की टीम ने नाकाबंदी के दौरान ढूंढियारा रेन शेल्टर के समीप एक व्यक्ति को 1.89 ग्राम चिट्टा के साथ धर-दबोचा है।
विज्ञापन

पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ माद्रक दव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह पुलिस टीम ने नाकेबंदी के दौरान ढूंढि़यारा रेन शेल्टर के समीप करण कुमार गांव पधर डाकघर और तहसील डलहौजी जिला चंबा को देखकर उसे तलाशी के लिए रोका। पुलिस टीम को देखकर व्यक्ति घबरा गया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति से पुलिस ने 1.89 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि 1.89 ग्राम चिट्टा के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें