फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुलिस ने पकड़ीं अवैध शराब की 34 पेटियां

Mon, 29 Apr 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों की पुलिस ने कमर तोड़कर रखी दी है। रविवार रात को पुलिस की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 34 पेटी अवैध शराब पकड़ी।
विज्ञापन

इसके अलावा 36 लीटर देसी शराब भी पकड़ी है। इन मामलों में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये सभी लोग अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा कर रहे थे। इन्हें पुलिस ने रंगेहाथ पकड़कर कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंबा थाना की टीम ने रविवार को सुल्तानपुर में दो लोगों को 18-18 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा। ये लोग देसी शराब को ठिकाने पहुंचाने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें बीच रास्ते में दबोच लिया। मैहला के बंदला में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में दबिश देकर 16 पेटी अवैध शराब पकड़ी। खज्जियार में ढाई पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को काबू किया। इतना ही नहीं, धरवाला में पुलिस ने एक महिला के घर से 16 पेटी अवैध शराब की पकड़ी। इसमें महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला अवैध रूप से शराब को बेच रही थी। इसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें