फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सरकारी भूमि में निर्माण करने पर पुलिस में केस

Wed, 12 Jul 2023 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड सलूणी में वन विभाग की भूमि में अवैध निर्माण करना व्यक्ति को उस समय महंगा पड़ गया जब वन विभाग ने व्यक्ति के निर्माण कार्य को तो बंद करवा दिया साथ ही उसके खिलाफ किहार थाने में एफआईआर भी दर्ज करवा दी। गुलेल वन बीट के परिक्षेत्र में एक व्यक्ति सड़क के साथ लगती सरकारी भूमि में जबरन अवैध निर्माण करने का प्रयास कर रहा था। इसकी भनक लगते ही पंचायत प्रधान ने इसकी शिकायत वन विभाग में कर दी।
विज्ञापन

वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर सर्वप्रथम अवैध निर्माण को बंद करवाया और व्यक्ति को हिदायत दी कि वह वन विभाग की अनुमति के बिना इस कार्य को न करवाए। जब व्यक्ति ने इसको लेकर आनाकानी करनी चाही तो विभाग ने उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी। अब पुलिस विभाग की तरफ से इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। वनमंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से निर्माण करने वाले व्यक्ति के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई की है। उसके खिलाफ पुलिस में भी एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें