चुराह घाटी के चांजू परगने में उचित मुआवजे को लेकर परियोजना के विरोध में बैठे करीब तीस लोगों को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई है। यह चंबा में कबायली क्षेत्र होली में घटित मामले के बाद दूसरा बड़ा मामला है जिसमें इतने ज्यादा लोगों को एक साथ गिरफ्तार किया गया हो।
यह ग्रामीण पिछले लगभग ढाई सप्ताह से अपनी मांगों को लेकर निर्माणाधीन परियोजना के विरोध में मोर्चा गाढ़े बैठे हुए थे। इसको लेकर कई बार प्रशासन और परियोजना प्रबंधन ने भी इनसे बात करने की कोशिश की लेकिन हड़तालियों ने इनकी एक नहीं सुनी। नतीजतन परियोजना का काम बंद रहने से काफी नुकसान हो रहा था। ऐसे में पुलिस इन लोगों को पकड़ कर थाने ले गई है। खबर लिखे जाने तक पूछताछ जारी थी। इसकी पुष्टि डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने की है।