चंबा आईटीआई में कार्यक्रम के बाद प्रशिक्षु को किट भेंट करते अनुदेशक। स्रोत : जागरूक पाठक
भरमौर (चंबा)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भरमौर और चंबा को निजी कंपनी की ओर से गोद लिया गया है। इन कंपनी के अधिकारी समय-समय पर आईटीआई चंबा और भरमौर में पहुंच कर प्लंबर और कारपेंटर ट्रेड के पासआउट प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी क्रम मेंआईटीआई भरमौर और चंबा में भी प्लंबर और कारपेंटर ट्रेड से पासआउट प्रशिक्षुओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।
निजी कंपनी की ओर से आए नवनीत और अखिलेश ने छात्रों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया। पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और छात्रों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में आईटीआई के प्रधानाचार्य बिपन शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर प्लंबर व्यवसाय के अनुदेशक संगम बलोरिया और कार्यकारी समूह अनुदेशक कृष्ण कुमार भी उपस्थित रहे।