चंबा में डलहौजी के जंगलों से चीड़ की पत्तियां साफ करती वन मित्र।संवाद
डलहौजी (चंबा)। वन मंडल डलहौजी के जंगलों को आग से महफूज करने के लिए विभागीय कर्मचारी चीड़ की पत्तियां हटाने में जुट गए हैं।
इन पत्तियों में आग की हल्की चिंगारी भी तेजी से फैल जाती है। इसलिए जंगल के बीच में पड़ी इन पत्तियों को साफ किया जा रहा है ताकि जंगल को आग की चपेट में आने से बचाया जा सके। वनमंडल अधिकारी रजनीश महाजन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जंगलों में भयंकर आग दिखाई दे रही है। इसे बुझाने में कर्मचारी जीतोड़ मेहनत भी कर रहे हैं। अब इस आग को फैलने से रोकने के लिए जंगल से चीड़ की पत्तियां भी हटाई जा रही हैं। संवाद