डलहौजी में लेडीज़ शक्ति क्लब डलहौज़ी की ओर से आयोजित वार्षिक चैरिटी मेले में मौजूद लोग। जागरूक पा
डलहौजी (चंबा)। लेडीज शक्ति क्लब डलहौजी ने रविवार को वार्षिक चैरिटी मेले का आयोजन किया। इस मेले का आयोजन सुभाष चौक पर किया गया।
मेले में खान-पान के स्टाॅलों के अलावा खेलों के और हैंडीक्राफ्ट उत्पादों के स्टाॅल भी लगाए गए। इसमें लेडीज शक्ति क्लब डलहौजी की सदस्यों ने अपना योगदान दिया। मेले का पर्यटकों, स्थानीय लोगों और बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। महिलाओं की ओर से तैयार किए गए खाद्य पदार्थों को भी खूब पसंद किया गया। लेडीज शक्ति क्लब की अध्यक्ष कोमल कोहली ने बताया कि इस मेले से होने वाली आय को समाज सेवा में लगाया जाएगा। इस मेले में दिन भर लोगों की चहल-पहल रही। इस मेले के दौरान पर्यटकों ने भी लोगों ने खूब आनंद उठाया। मेले का आकर्षण हिमाचल का पारंपरिक व्यंजन सिड्डू, मुंबई की भेल पूरी रही। इस अवसर पर प्रेमलता, पूजा बहल, ब्रिज बग्गा, रजनी शर्मा, बेबी, सीमा वर्मा, राज कोहली और अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद