भलेई माता मंदिर में पहले नवरात्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
अाश्विन नवरात्र पर चंबा जिला के सभी मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पहले नवरात्र पर मंदिरों में माथा टेकने को श्रद्धालुओं को हुजूम उमड़ रहा है। प्रदेश भर में विख्यात भलेई माता मंदिर में शनिवार को पहले नवरात्र में सुबह से ही माथा टेकने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। भक्तों ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया।
टेलीविजन पर लाइव दिखाई जाएगी आरती
भलेई माता मंदिर के मुख्य पुजारी त्रिलोकी नंद ने बताया कि नवरात्रों पर आरती को टेलीविजन पर लाइव दिखाया जाएगा। ताकि जो श्रद्धालु मंदिर में नहीं पहुंच पाते वे घर बैठकर ही दर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि भलेई माता मंदिर में पूरे प्रदेश के श्रद्धालु माथा टेकने के लिए आते हैं।
इस अवसर पर मंदिर में लंगर का भी लगाया गया है। नवरात्रों पर भलेई माता मंदिर में विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें मशहूर जगराता पार्टी माता की महिमा का गुणगान करेगी। उन्होंने कहा कि मंदिर को फूल मालाओं के साथ सजाया गया है। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी की भी व्यवस्था की गई है।
मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
उधर, पुलिस ने भी मंदिर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि भलेई मंदिर समेत अन्य सभी मंदिरों में पुलिस की टीम गश्त करेगी। भलेई मंदिर में स्थायी तौर पर पुलिस कर्मी पहरा देंगे।