फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दुनाली में पहाड़ी से पत्थर गिरने से श्रद्धालु चोटिल

Sun, 23 Aug 2026 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। हड़सर-डलझील मार्ग पर दुनाली के पास शनिवार शाम को पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो श्रद्धालु मामूली रूप से घायल हो गए। गनीमत यह रही कि श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल होने से बच गए।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि उनके पास यह जानकारी पहुंची थी कि कुछ श्रद्धालु पहाड़ी से पत्थर गिरने से चोटिल हुए हैं। जहां पत्थर गिरे थे, वहां सुरक्षा एवं मरम्मत कार्य किया जा रहा है ताकि मार्ग से गुजरने में श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। फिलहाल चोटिल श्रद्धालु पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वह अपनी यात्रा पूर्ण करके घर रवाना हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें