फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भूरि सिंह संग्रहालय में सजीं ब्रिटिश भारतीय सेना की तस्वीरें

विज्ञापन
चंबा के भूरी सिंह संग्रहालय में प्रदर्शनी का शुभारंभ करते उपायुक्त मुकेश रेपसवाल।
विज्ञापन
चंबा। शहीद दिवस के अवसर पर भूरि सिंह संग्रहालय में ब्रिटिश भारतीय सेना की तस्वीरों की विशेष प्रदर्शनी सजाई गई है। संग्रहालय की ओर से ब्रिटिश इंडियन आर्मी की जितनी भी आज दिन तक रेजिमेंट बनी हैं, उनके चित्रों को प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया है। इनमें करीब 60 चित्रों को शामिल किया गया है। वीरवार को प्रदर्शनी के आगाज पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उपायुक्त ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। साथ ही प्रदर्शनी में शामिल किए गए सभी चित्रों को निहारा और उनके बारे में जरूरी जानकारी भी हासिल की। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि भूरि सिंह संग्रहालय का यह शानदार कदम है। इससे यहां आने वाले लोगों को ब्रिटिश भारतीय सेना के बारे में जानकारी मिलेगी। प्रदर्शनी लगाने के लिए उपायुक्त ने संग्रहालय के क्यूरेटर सुरेंद्र ठाकुर के प्रयासों की सराहना की। प्रदर्शनी के दौरान आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी को भी याद किया गया। करीब दो वर्ष पूर्व चंबा रुमाल को साउथ अफ्रीका भेजा गया था, जिसे महात्मा गांधी के परिवार की सदस्य ईला गांधी ने प्राप्त किया था। इस अवसर पर उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कैप्टन अनुमेहा पराशर (सेवानिवृत्त), जिला पर्यटन अधिकारी चंबा राजीव मिश्रा सहित जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें