फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: महात्मा गांधी की बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी की राह पर चलने का आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नेहरू युवा केंद्र चंबा के सौजन्य से विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत बंदला में शहीदी दिवस का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत मैहला के उपप्रधान भुवनेश सिंह कटोच बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। स्वयंसेवी बंटू कुमार ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि संपूर्ण विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दिखाया। उन्होंने उपस्थित लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कहा कि 30 जनवरी को प्रतिवर्ष देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। मुख्यातिथि ने कहा कि महात्मा गांधी आजादी की लड़ाई में अपने अहम योगदान के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म दो अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश शासन से देश को आजादी दिलाने के लिए अहिंसक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। आखिरकार लंबी लड़ाई और कई कोशिशों के बाद देश को आजादी मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें