चंबा। रजेरा-संगेड़ मार्ग पर मंगलवार दोपहर पत्थर अनलोड करते समय एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप के नीचे दबने से चालक बबलू (38) पुत्र शिव कुमार निवासी गांव भरेड़, डाकघर रजेरा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बबलू रजेरा से पत्थर की पिकअप लेकर संगेड़ की ओर जा रहा थे। पत्थर उतारते समय अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और पिकअप पलटकर चालक के ऊपर गिर गई।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक चालक की हालत गंभीर हो चुकी थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पिकअप के नीचे दबने से चालक की मौत पर एफआईआर दर्ज की है और अगली जांच प्रक्रिया जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।