फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र को मिलेगा राज्य स्तरीय अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। उपमंडल भटियात के तहत राजकीय माध्यमिक पाठशाला जंगला के शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र ठाकुर को अतिरिक्त विषय हिंदी, संस्कृत और ड्राइंग पढ़ाने पर राज्य स्तरीय अवार्ड मिल सकता है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने यह आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र ठाकुर एक उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश की सेवा करते आ रहे हैं और छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट सुधार करते रहे हैं। वीरेंद्र ठाकुर ने अपना विषय न होते हुए भी बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाया है। प्रदेश सरकार के अनुसार यदि कोई शिक्षक अतिरिक्त विषय पढ़ाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है और छात्र-छात्राओं को सीखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है तो उसे राष्ट्रीय, राज्य या अन्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजा जाता है। इस विषय पर जब पाठशाला के प्रधानाचार्य सरदार सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि वीरेंद्र ठाकुर शारीरिक शिक्षा के साथ अन्य विषय भी पढ़ाते हैं। उनका यह योगदान काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें