फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गृह कर के लिए डोर-टू-डोर सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद क्षेत्र में हाउस टैक्स के निर्धारण को लेकर डोर-टू-डोर सर्वे की शुरुआत हो गई है। शिमला निदेशालय की टीम फील्ड स्टाफ को मकानों की नपाई और अन्य संबंधित जानकारी एकत्र करने की विशेष ट्रेनिंग दे रही है। पहले चरण में चौगान, जनसाली, सुल्तानपुर, कसाकड़ा और चौंतड़ा वार्डों में सर्वे कार्य किया जाएगा। इसके बाद शेष वार्डों में चरणबद्ध तरीके से सर्वे को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रत्येक फील्ड कर्मचारी को प्रतिदिन 15 घरों का सर्वे करने का लक्ष्य दिया है। इस प्रक्रिया के तहत दुकानों और मकानों का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। इसके आधार पर नया हाउस टैक्स तय किया जाएगा। शिमला निदेशालय ने पूरे सर्वे कार्य को दो माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल, फील्ड टीमें जमीन पर उतर चुकी हैं और कार्य तेजी से चल रहा है। नगर परिषद ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है। यह जानकारी नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें