फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन का तीसरा चरण : पहले दिन पांच वरिष्ठ नागरिकों को लगा टीका

विज्ञापन
Phase Three of the Corona Vaccine: Five seniors vaccinated on day one
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में सोमवार को कोरोना वैक्सीन का तीसरा चरण आरंभ हो गया। तीसरे चरण में सामान्य व्यक्ति से अधिक कोरोना संक्रमण के खतरे में आने वाले लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। इसमें साठ वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा 45 से 59 वर्ष के चिन्हित 20 बीमारियों से ग्रसित लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

चिह्नित बीमारियों में हृदय, शुगर, बीपी और किडनी सहित अन्य बीमारियां शामिल हैं। सोमवार को तीसरे चरण के पहले दिन पांच वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई। वैक्सीन की डोज लगाने के बाद इन लोगों से वैक्सीन संबंधी राय भी मांगी गई। इसमें उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगाने के बाद उन्हें किसी प्रकार का कष्ट नहीं हुआ है। वे पहले की तरह सामान्य हैं। उन्होंने अन्य लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए भारत सरकार के पोर्टल पर पंजीकरण किया जा सकता है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और हिम केयर योजना के तहत पंजीकृत निजी अस्पताल में भी कोरोना का टीका लगवाया जा सकता है। चंबा जिले में एक ही निजी अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है, जहां लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए 250 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि, सरकारी संस्थानों में यह निशुल्क लगेगा।
विज्ञापन

कहा कि पहले कोरोना वैक्सीन मेडिकल कॉलेज और सीएचसी स्तर पर लगाई जा रही थी लेकिन इस अभियान को तेज करने के लिए पीएचसी स्तर पर भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कोरोना महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनें। दो गज दूरी नियम का सही तरीके से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें