फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बर्फबारी से पारा गिरा, घरों में दुबके लोग, सचे-जोत मार्ग ठप

Sun, 24 Nov 2024 11:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में पांगी की पहाड़ियों पर हुई ताजा बर्फबारी।स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी में मौसम ने करवट बदल ली है। शनिवार को घाटी की ऊंची चोटियों सुराल, चसग, हुड़ान और हुड़ान भटौरी में पांच सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। घाटी मुख्यालय किलाड़ में बारिश हुई।
विज्ञापन


ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। इससे लोग घरों में दुबकने के मजबूर हो गए हैं। मौसम में आए इस बदलाव ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बर्फबारी और ठंड के चलते लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। बर्फबारी के कारण सुराल, चसग, हुड़ान जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। वहीं, बर्फवारी के कारण चंबा-बैरागढ़-किलाड़ वाया सचे-जोत मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है।

आवासीय आयुक्त पांगी रमन घरसंगी ने बताया कि पांगी घाटी में मौसम ने फिर से करवट बदली है। ऐसे में सभी विभागों को आदेश दिए गए हैं कि व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए मुस्तैद रहें। यदि घाटी मुख्यालय किलाड़ सहित आस-पास के क्षेत्रों में फिर से भारी बर्फबारी होती है तो इस सूरत में लोग घरों से बाहर निकलने से गुरेज करें। किसी प्रकार की दिक्कतें आने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें