फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भालू के हमले से व्यक्ति घायल, सिर पर लगे 65 टांके

Mon, 01 Sep 2025 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। फिंडरू से किलाड़ के लिए आ रहे व्यक्ति पर सिद्धमंदिर के समीप भालू ने हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल व्यक्ति के सिर पर 65 टांके लगे हैं। अब उनकी हालत में सुधार है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच भालू को भगाया। साथ ही घायल को उठाकर सिविल अस्पताल किलाड़ लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार को घटना उस समय हुई जब स्थानीय निवासी पैदल ही सिद्धमंदिर क्षेत्र के रास्ते से गुजर रहा था। उसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकले भालू ने उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को किसी तरह बचाकर अस्पताल पहुंचाया। पांगी प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे उस क्षेत्र से गुजरते समय विशेष सतर्कता बरतें। उल्लेखनीय है कि सड़क बंद होने के कारण ज़्यादातर लोग पैदल ही सफर कर रहे हैं, ऐसे में वन विभाग ने भी चेतावनी जारी की है और इलाके में गश्त बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में जंगली जानवरों की हलचल बढ़ी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा इंतज़ाम पुख्ता करने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें