फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कैला मोड़ के पास चरस के साथ दबोचा व्यक्ति

Fri, 04 Oct 2024 09:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के तहत कैला मोड़ के पास पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 432 ग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन

आरोपी जगदीश निवासी गांव दवारी डाकघर चांजू का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
पुलिस टीम कैला मोड़ के समीप नाका लगाया था। कैला की तरफ एक व्यक्ति पैदल आया। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के बाद बैग की तलाशी ली तो 432 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे दो दिन की रिमांड पर भेजा गया है। डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 432 ग्राम चरस बरामद हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें