चंबा। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विंग चंबा की टीम ने बारगाह के नजदीक पीर बाबा दरगाह में वीरेंद्र कुमार गांव लाड़ी, डाकघर हरदासपुरा तहसील व जिला चंबा से 01.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विंग चंबा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बारगाह नजदीक पीर बाबा दरगाह में दबिश देकर वीरेंद्र कुमार को पकड़ा। टीम को देखकर आरोपी घबरा गया। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उससे 01.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। सदर थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।