फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों तक योजनाएं पहुंचाएं अधिकारी : डॉ. कपिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा के सभागार में जिला स्तर पर खंड चिकित्सा अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने की। उन्होंने आगामी तीन मार्च को आने बाले पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को लेकर चर्चा की और सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को इस अभियान की तैयारी करने के निर्देश दिए। इसी के साथ बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारियों की ओर से भेजी गई मासिक रिपोर्ट का आकलन भी किया और महत्वाकांक्षी जिले के तहत रही योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा की तथा इसकी प्रगति रिपोर्ट बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के तहत जिले में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की। इनमें प्रजनन एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य सहित जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रमों की खंड स्तरीय समीक्षा की। उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की गतिविधियों का जायजा लेते हुए सभी कार्यक्रमों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. रोहित नड्डा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. पद्मा, डाॅ. खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम लाल, डॉ. सचिन, डाॅ. अनुराधा सहित स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें