फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी पर लोगों ने घरों में किया कन्या पूजन

विज्ञापन
चंबा में अष्टमी पर कंजक पूजन के दौरान कन्याएं। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। अष्टमी पर लोगों ने अपने घरों में ही कन्या पूजन किया। भलेई माता मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर परिसर में सुबह छह बजे यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें डलहौजी की विधायक आशा कुमारी सहित अन्य गण्यमान्य लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भाग लिया। सुबह नौ बजे हवन में पूर्णाहुति डाल कर हवन संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान भलेई माता मंदिर प्रबंधन कमेटी ने मां भगवती से इस महामारी से लोगों को छुटकारा दिलवाने की प्रार्थना की। वहीं, श्रद्धालुओं ने कोविड-19 नियमों की पालना करते हुए भलेई माता के दर्शन किए। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा जुलाहकड़ी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भी अष्टमी पूजा के लिए सुबह के समय श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। मंदिर के पुजारी ने श्रद्धालुओं को बारी-बारी से माता के दर्शन करवाए। वहीं, कियाणी, साहो, सिल्लाघ्राट, सरोल, उदयपुर, मंगला, डलहौजी, बनीखेत और खज्जियार में कंजक पूजन कर लोगों ने माता का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें