फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लोगों ने तेलका की छात्राओं का हार पहनाकर किया स्वागत

Sun, 08 Oct 2023 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के तेलका में खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर नाटी डालती ​खिलाड़ी छात्राएं।
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका की छात्राओं ने तीन दिवसीय अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। लौटने पर छात्राओं का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

हाल ही में भांदल में हुई खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में तेलका स्कूल का दबदबा रहा। तेलका स्कूल की छात्राएं ओवरआल चैंपियन रहीं। इससे क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। खो-खो, कबड्डी, मार्च पास्ट, बैडमिंटन प्रतियोगिता में तेलका स्कूल के विजयी रहने पर लोगों ने छात्राओं और अध्यापकों का हार पहनाकर और मिठाई बांटकर स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें