शहर में बिना मास्क लोगो को सब्जी बेचता विक्रेता।
- फोटो : Chamba
चंबा। देश और प्रदेश में जहां कोरोना के मामलों का ग्राफ बढ़ने लगा है, वहीं जिला चंबा में भी अब कोरोना पैर पसारने लगा है। हैरत है कि लोग कोविड नियमों को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। शहर में जहां लोग बिना मास्क घूम रहे हैं, वहीं दुकानदार भी बिना मास्क लोगों को सामान बेच रहे हैं। लोगों की यह लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है।
प्रशासन की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शहर की सब्जी मंडी सहित पुराना बस स्टैंड और चौगान के समीप लोग बिना मास्क घूम रहे हैं। वहीं, कुछेक दुकानदारों को भी कोरोना से डर नहीं है।
वे खुद तो संक्रमण तो न्योता दे रहे हैं, दूसरों की जिंदगी से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। इतना ही नहीं, दुकानों में बिना मास्क एंट्री तक के बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। सरकारी बसों और राइड विद प्राइड टैक्सी में यात्री बिना मास्क सफर कर रहे हैं।