फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चौगान नंबर-1 के गेट बंद होने से लोगों में नाराजगी

विज्ञापन
चंबा में बंद पड़ा चौगान की और जाने वाला गेट।संवाद
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान चौगान नंबर-1 के चारों ओर स्थित प्रवेश द्वार बंद किए जाने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मेले में आए लोगों रजत, बबलू, अजय, दिनेश, राहुल और चमन ने बताया कि मिंजर महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान चौगान के सभी गेट खुले रहते थे लेकिन अब खरीदारी के समय इन्हें बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय समझ से परे है। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों से अधिकांश लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद खरीदारी के लिए मेले में पहुंचते हैं। ऐसे में छोटे रास्ते से लोगों की आवाजाही होने के कारण काफी भीड़ हो रही है। यदि चौगान के भीतर कोई अप्रिय घटना घट जाती है तो भीड़ के बीच लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चौगान नंबर-1 के सभी गेट खोले जाएं जिससे लोगों को खरीदारी से पहले और बाद में आसानी से आने-जाने का रास्ता मिल सके। उनका कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण लोगों को मजबूरन भीड़ वाले मार्ग से ही आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें