फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जनजातीय क्षेत्र में बसों की टूटी सीटों पर सफर कर रहे लोग

Sun, 21 Sep 2025 06:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र में टूटी-फूटी सीटों वाली सरकारी बसों में सफर करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है। बसों की हालत को देखकर लोग उसमें सफर करने से कतरा रहे हैं। पुर्थी-मिंधल-किलाड़ रूट पर जो सरकारी बस चल रही है, उसकी सीटें फटी और टूटी हुई हैं। इसके अलावा खिड़की के शीशे भी टूट चुके हैं। इससे ठंडी हवा सीधे बस के भीतर आ जाती है। सीटों पर बैठना भी यात्रियों के लिए मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

लोगों में चेत राम, योगराज, वीरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, रवि, केवल, चैन लाल और देसराज ने बताया कि सरकारी बसों की हालत जनजातीय क्षेत्र में काफी खस्ता होती जा रही है। सरकार को समय रहते बसों की हालत में सुधार करने की जरूरत है। पांगी घाटी की भौगोलिक स्थिति जिले में सबसे भिन्न व कठिन हैं। ऐसे में वहां लोगों की सुविधा को लेकर किसी प्रकार का समझौता सरकार व प्रशासन को नहीं करना चाहिए। उधर, सब डिपो किलाड़ के प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि जो सीटें टूटी हुई थी, उन्हें ठीक करवाया जा रहा है। इसके अलावा टूटे शीशों को भी शीघ्र बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें