फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चबा-तीसा सड़क पर घंटों वाहनों में फंसे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चबा-तीसा मुख्य मार्ग कल्हेल के पास बाधित होने से लोगों की दुश्वारियां एक बार फिर बढ़ गईं। सड़क बंद होने से परिजनों ने मरीज को पीठ पर उठाकर सड़क को पार किया। जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह 4:00 बजे मूसलाधार बारिश के चलते मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया। इससे सरकारी और निजी बसों समेत छोटे-बड़े वाहन घंटों तक फंसे रहे।
विज्ञापन

देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर विभाग की मशीनरी और कर्मचारियों ने मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया। इसके बाद चालकों ने राहत की सांस ली। चालकों उमेश कुमार, राजीव कुमर, संजीव कुमार, राज कुमार और सोनू कुमार का कहना है कि आधा दिन उनका जाम में ही बीत गया। सुबह 4:00 बजे मार्ग बाधित हो गया था। इसके बाद उन्हें कई घंटों तक जाम में ही फंसना पड़ा। इतना ही नहीं, बस में मरीज को मेडिकल कॉलेज के लिए लिया जा रहा था लेकिन मार्ग अवरूद्ध होने से परिजनों ने पीठ पर उठाकर सड़क को पार किया। इसके बाद मौके पर पहुंची विभाग की मशीन और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया। इसके अलावा चांजू-नाला के पास भी मार्ग बंद पड़ गया। यहां भी वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर विभाग की मशीन ने कुछ घंटों में मार्ग को बहाल कर दिया। उधर सहनी ढाबा के पास भी भूस्खलन होने से मार्ग अवरूद्ध हो गया था। इससे वाहनों में सवार लोगों को कई घंटों तक जाम में फंसना पड़ा। इस सड़क को दोपहर 12:45 बजे बहाल किया गया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने बताया कि बंद मार्ग को दोहपर 12:45 बजे बहाल कर दिया गया था। कहा कि बारिश के चलते अभी भी भूस्खलन जारी है। उन्होंने चालकों से मार्ग पर संभलकर चलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें