फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लोगों ने लगाए पनीर की चटकारे, अब जांच में निकला मिस ब्रांडेड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। त्योहारी सीजन में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है। रक्षाबंधन से लेकर दिवाली तक विभाग की टीम ने बाहरी क्षेत्रों से चंबा पहुंचने वाली मिठाइयों पर विशेष निगरानी रखी। इस दौरान तीन बार नाकेबंदी कर साढ़े छह क्विंटल बासी मिठाई पकड़ी गई। मिठाई लाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे डिब्बों में कीड़े भी पाए गए। विभाग ने खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर मिठाई को मौके पर ही नष्ट करवा दिया था।
विज्ञापन


वहीं, सितंबर में पनीर की गुणवत्ता जांचने के लिए लिए गए पांच सैंपलों में से चार की रिपोर्ट विभाग को मिल चुकी है। जांच में चार सैंपल मिस ब्रांडेड पाए गए हैं। इस पर संबंधित चार विक्रेताओं को नोटिस जारी कर 30 दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान बाहरी क्षेत्रों से लाई गईं मिठाइयों की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखी गई। इसके लिए टीम ने तीन बार नाकेबंदी की। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में बासी मिठाई पकड़ी गई, जिसे लोगों तक पहुंचने से पहले ही नष्ट करवा दिया गया। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि अधिक कृत्रिम रंगों वाली मिठाइयों का सेवन करने से बचें। यदि किसी विक्रेता की ओर से बासी या खराब खाद्य सामग्री बेचे जाने की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें