फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे और बसों में कोविड नियम भूले लोग

विज्ञापन
बस स्टैंड चंबा में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले के नए बस अड्डे में बुधवार को उमड़ी भीड़ ने कोरोना नियमों की खूब धज्जियां उड़ाई। बस स्टैंड में जहां लोग दो गज की दूरी नियम की पालना सुनिश्चित नहीं कर पाए तो वहीं, दूसरी तरफ बसों में बैठे यात्री भी नियमों को दरकिनार करते दिखे। सरकार ने क्षमता से पचास प्रतिशत यात्रियों को ही बसों में सफर करने के लिए आदेशित किया है। लेकिन, सरकारी आदेशों की लोग धज्जियां उड़ाकर कोरोना संक्रमण को दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को साठ रूटों पर एचआरटीसी की बसें चलाई गईं। इसके अलावा निजी बसों में भी नियमों को दरकिनार किया गया। एचआरटीसी प्रबंधन डिमांड के आधार पर बस रूटों को बढ़ा रहा है। सरकार की ओर से रियायतें देने के बाद अब एक जुलाई से बाहरी राज्यों के लिए भी बसें दौड़ेंगी। पहले चरण पर प्रत्येक रूट पर एक ही बस भेजी जाएगी।
गौरतलब है कि कोरोना को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने करीब डेढ़ माह पहले कोरोना कर्फ्यू घोषित किया था। बहरहाल, कोरोना के मामलो में अब कमी दर्ज की जा रही है। ऐसे में सरकार ने भी बंदिशों में राहत दी है, लेकिन लोग सावधानी बरतने की बजाय एक बार फिर लापरवाह हो गए हैं। लोगों की यह लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। आरएम राजन जम्वाल ने बताया कि बुधवार को भी साठ रूटों पर बसें चलाई गईं। कहा कि एक जुलाई को बाहरी राज्यों के लिए बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें