फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर शहर में लगी ग्राहकों की भीड़

Fri, 28 Oct 2016 06:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
धनतेरस पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनतेरस के उपलक्ष्य पर चंबा शहर में लोगों ने जमकर सोने चांदी के आभूषणों के साथ गाड़ियों की खरीदारी की। इसके अलावा बर्तनों की दुकानों पर भी ग्राहकों की काफी भीड़ जमा रही। शुक्रवार को धनतेरस के शुभ अवसर पर चंबा में ज्वेलर व बर्तन की दुकानों को दुल्हन की तरह सजाया गया।
विज्ञापन


धनतेरस के उपलक्ष्य पर लोग सोने चांदी के आभूषणों के साथ बर्तनों की खरीदारी करते हैं। जिसको लेकर शुक्रवार को शहर का बाजार लोगों की भीड़ से भरा रहा। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर वासियों ने धनतेरस पर जमकर सोने चांदी सहित अन्य महंगे उत्पादों की खरीदारी की।

धनतेरस के दौरान किसी महंगी धातु को घर लेकर जाना शुभ माना जाता है। स्थानीय ज्वेलर अशोक अग्रवाल, सतनाम सिंह, मनोज कुमार, संजय कुमार सहित अन्य दुकानदारों का कहना है कि धनतेरस के दौरान बाजार में ग्राहकों की काफी भीड़ जमा हुई।
विज्ञापन


लोगों ने जमकर सोने चांदी के आभूषणों की खरीदारी की। उन्होंने कहा कि दिवाली व धनतेरस के दिन लोग सबसे ज्यादा सोने चांदी के आभूषणों की खरीदारी करते हैं। सुबह से लेकर रात तक ज्वेलरों की दुकानें ग्राहकों से भरी रही। इन दो दिनों में दुकानदार मोटी कमाई करते हैं।

धनतेरस व दिवाली त्योहार को लेकर दुकानदारों द्वारा ग्राहकों को उपहार के रूप में वार्षिक कलेंडर भेंट किए। स्थानीय निवासी अशोक कुमार, मनोज कुमार, प्रेम सिंह, रूप लाल, प्यार सिंह, चंद राम, राकेश, टेक चंद, देश राज और मान सिंह ने बताया कि धनतेरस के शुभ अवसर पर हरेक वर्ग के लोग अपने बजट के हिसाब से सोन चांदी व बर्तनों की खरीदारी करते हैं। इस दिन महंगी धातु को घर लेकर जाना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें