फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा शहर के बाजार में खरीददारी करने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर में वीरवार को कर्फ्यू में ढील के दौरान लोगों की काफी लोग सामान खरीदने के लिए बाजार में पहुंचे। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए खरीदारी की। हालांकि प्रशासन ने चंबा में होम डिलीवरी की सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन

इसके बावजूद लोग खुद बाजार से सामान खरीदने के लिए पहुंचे रहे हैं। जिले में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे कर्फ्यू में ही ढील दी जाती है। इस दौरान कर्फ्यू पास के बिना जो भी वाहन सड़क पर दिखाई देता है, पुलिस उसका चालान काट रही है। पुलिस की ओर से जरूरतमंदों को घरद्वार पर दवाई उपलब्ध करवाई जा रही है।
बनीखेत, डलहौजी, तीसा, चुवाड़ी, सिहुंता, भरमौर और होली के बाजार में चंबा शहर की तुलना में काफी कम भीड़ दिखी। लोग जरूरी सामान लेने के लिए ही घरों से बाहर निकले। चंबा में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने संबंधित क्षेत्र की कई पंचायतों को सील कर दिया है। हालांकि ग्रामीण भी प्रशासन के सहयोग के लिए पंचायतों को खुद सील कर रहे हैं, जिससे बाहरी लोगों की आवाजाही पंचायतों में न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें