फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पानी के लिए सिर पर बर्तन रख कर लग रही दूसरे गांव की दौड़

Wed, 10 Jul 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में सुंडला के चोली में दूसरे गांव से पानी को ढोकर लाती महिलाऐं।संवाद
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। सुंडला पंचायत के चोली गांव में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीण दूसरे गांव मरोठी में जाकर पीने का पानी ढोने पर मजबूर हैं, क्योंकि उनके खुद के गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है।
विज्ञापन

घर के अन्य जरूरी कार्यों को निपटाने के लिए ग्रामीणों काे पानी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है। हालांकि, पीने के लिए ग्रामीण दूसरे गांव में जाकर पानी ला रहे हैं। महिलाएं इस समस्या से सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्हें सुबह घर का अन्य कार्य निपटाने के बाद पीने के पानी को ढोने के लिए दूसरे गांव की दौड़ लगानी पड़ रही है। खेतों, पगडंडियों से होकर महिलाएं 4 किलोमीटर का रास्ता तय कर दूसरे गांव में पहुंच कर प्राकृतिक जलस्रोत से पानी भरकर लाने के लिए विवश हैं। इससे उनकी मुसीबतें काफी बढ़ गई हैं।

स्थानीय निवासी अशोक कुमार, तेज सिंह, गोविंद राम, मोहन लाल, डोगरु राम और पूर्ण चंद ने बताया कि गांव में पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। प्रचंड गर्मी में उन्हें पीने के पानी का जुगाड़ करना काफी मुश्किल हो रहा है। भीषण गर्मी में जहां लोग पैदल चलने से गुरेज कर रहे हैं, ऐसे में ग्रामीणों को पानी से भरा बर्तन लेकर एक गांव से दूसरे गांव तक जाना पड़ रहा है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि गांव में बंद पड़ी पेयजल आपूर्ति को शीघ्र बहाल करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल विभाग के कनिष्ठ अभियंता आशीष ठाकुर ने बताया कि गांव में पानी की समस्या किस वजह से हो रही है। इसका पता कर शीघ्र समाधान करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें