फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शहर को सुंदर बनाने में नहीं मिल रहा लोगों का सहयोग

Fri, 05 Apr 2024 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को सुंदर बनाने में नहीं मिल रहा लोगों का सहयोग
विज्ञापन

कई लोग अभी भी एक ही थैले में सफाई कर्मचारियों को थमा रहे गीला-सूखा कचरा
नप अध्यक्ष बोलीं - गीला और सूखा कचरा अलग न देने वालों के किए जाएंगे चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर को सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद को लोगों का सहयोग नहीं मिल रहा है। कई लोग ऐसे हैं, जो गीला और सूखा कचरा अलग-अलग थैलों में देने के लिए जागरूक नहीं हैं। एक ही थैले में गीला और सूखा कचरा सफाई कर्मियों को थमा रहे हैं। हालांकि, नगर परिषद ने दो बार जागरूकता अभियान चलाया था। इसके बाद लगभग 50 प्रतिशत लोगों ने सहयोग किया है। इससे सफाई कर्मियों को भी सूखा और गीला कचरा अलग-अलग देने करने में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

गौर रहे कि इससे दो माह पहले भी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने करीब एक महीने तक लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया था। उसके बाद नगर परिषद के अधिकारी सहित टीम ने लोगों को इस अभियान के बारे में जागरूक किया था। इसके बाद भी नगर परिषद को शहरवासियों का पूरा सहयोग नहीं मिला। लोग एक ही थैले में गीला और सूखा कचरा देते रहे। वर्तमान समय में भी यही स्थिति है। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि अगर शहरवासी इसके लिए जागरूक नहीं हैं तो वे दोबारा से अभियान शुरू करेगे, लेकिन लोगों को इस अभियान में पूरा सहयोग करना पड़ेगा। अन्यथा, चालान की भी पूरी व्यवस्था है। नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि इस अभियान को लेकर शहरवासियों का पूरा सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर वे गीला और सूखा कचरा अलग-अलग थैलों में नहीं देंगे तो उनका चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें