सिविल अस्पताल किलाड़ में उपचाराधीन मरीज: संवाद
पांगी। जनजातीय क्षेत्र पांगी में सर्दियों की दस्तक के बाद वायरल से पीड़ित मरीज बढ़ने लगे हैं। उपचार के लिए लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। दरअसल, पांगी का मौसम बदल गया है। ऐसे में लोग सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
अस्पताल पहुंचकर मरीज चिकित्सीय सलाह ले रहे हैं। रोजाना करीब 100 लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सक भी मरीजों को जरूरी परामर्श दे रहे हैं। दुर्गम क्षेत्र पांगी में सर्दियों में प्रचंड ठंड पड़ती है। अक्तूबर से सुबह और शाम ठंड बढ़ जाती है। ऐसे में नवंबर में भी अब ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। ऐसे में अब मरीज सर्दी और जुकाम की चपेट में आने लगे हैं। लोगों में राकेश कुमार, सुरेश कुमार, अमित कुमार, राज कुमार और शक्ति प्रसाद का कहना है कि पांगी में अब मौसम बदल गया है। कहा कि सुबह और शाम प्रचंड ठंड पड़ रही है। अस्पताल में रोजाना अस्सी से एक सौ लोग परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं।
ऐसे करें बचाव
-सुबह-शाम पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें
-गुनगुने गर्म पानी का सेवन करें
- फ्रिज में रखे पानी या सामान का सेवन बिल्कुल न करें
- बाहर का कुछ न खाएं-पीएं
- धूल इत्यादि से अपना बचाव करें
खंड चिकित्सा अधिकारी किलाड़ सुभाष ठाकुर ने कहा कि अस्पताल में अब सीजनल बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में तैनात चिकित्सक मरीजों को जरूरी उपचार दे रहे हैं। लोगों को गर्म पकड़े पहनने और भरपूर डाइट लेने का परामर्श दिया जा रहा है।