फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरनोटा में उड़ी कोरोना नियमों की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। टीकाकरण केंद्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर के बाद अब सिहुंता क्षेत्र के तहत पंचायत घर गरनोटा में टीकाकरण के दौरान कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। यहां दोपहर बाद उमड़ी भीड़ ने दो गज दूरी के नियम को दरकिनार किया। हालांकि, निगरानी के लिए एक कर्मी भी तैनाती रही लेकिन एकाएक उमड़ी भीड़ के कारण व्यवस्था को दुरुस्त करने में समय लगा। मामले की सूचना मिलते ही तहसीलदार सिहुंता मुकुल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को नियमों की पालना करने का आह्वान किया। ज्यादा भीड़ होने पर उन्होंने अब टोकन सिस्टम के जरिये वार्डवाइज टीकाकरण की व्यवस्था बनाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गरनोटा में ग्राम पंचायत कामला, गरनोटा और रजैं के ग्रामीण टीकाकरण करवा रहे है। लेकिन, इतनी बड़ी संख्या में एक साथ लोगों के आने से कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ रही है। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है
बीएमओ समोट डॉ. सतीश फोतेदार का कहना है कि यह मामला ध्यान में आया है। कहा कि लोगों से आह्वान किया गया है कि वे नियमों का पालना करें।
तहसीलदार सिहुंता मुकुल शर्मा का कहना है कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। भीड़ से निपटने के लिए अब टोकन सिस्टम के जरिये वार्डवाइज लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें