पांच अक्तूबर को चंबा में बनाई जाएगी इसकी रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर सभी विभाग मिलकर सरकार के खिलाफ 17 अक्तूबर को प्रदेश स्तर पर अपने-अपने जिला मुख्यालय में धरना- प्रदर्शन करेंगे। सेवानिवृत्त कल्याण मंच पथ परिवहन निगम चंबा व पेंशनर्स कल्याण संगठन चंबा के सदस्य पांच अक्तूबर से पहले एक बैठक कर धरना-प्रदर्शन के लिए रणनीति तय करेंगे, ताकि धरना प्रदर्शन प्रभारी रूप से जा सके।
हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनर्स को पेंशन कभी समय पर नहीं दी जा रही है। महीने के अंतिम सप्ताह पेंशन बहुत ज्यादा संघर्ष के बाद मिल रही है। ऐसा लगता है मानो हक नहीं कोई भीख दी जा रही हो। 2016 का संशोधित वेतनमान अभी तक एक भी किस्त नहीं दी गई है। मेडिकल बिल नहीं दिए जा रहे हैं। वृद्धावस्था में पेंशनर्स अपना हक मांगने के लिए सड़क पर आ गए हैं। सरकार इसके लिए भी गंभीर नजर नहीं आ रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने गहन विचार विमर्श किया। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की जिला इकाई सचिव कुलदीप कुमार, सदस्य भूपेंद्र सिंह, शराफत, गंगू राम, शहनबाज, उत्तम, मनोहर इत्यादि मौजूद रहे।