फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पेंशनरों ने निकाली रोष रैली, धर्मशाला में विस घेराव की तैयारी

विज्ञापन
चंबा में अपनी मांगों को लेकर रोष रैली निकालते पेंशनर।संवाद
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति का जिला मुख्यालय में छह दिवसीय धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया। छठे और अंतिम दिन पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली। इसमें विभिन्न विभागों, निगमों, बोर्डों, कॉरपोरेट सेक्टर और शहरी निकायों से जुड़े 216 पेंशनरों ने भाग लिया।
विज्ञापन

समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर के आह्वान पर प्रदर्शन का आयोजन किया गया। पेंशनरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि उनकी जायज मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन सरकार उनका समाधान नहीं कर रही है। पेंशनरों ने सरकार से वरिष्ठ नागरिकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेने की मांग की। प्रदर्शन में 17 पेंशनर धरने पर बैठे, जबकि 199 सदस्य बैकअप टीम के रूप में शामिल हुए। समिति की चंबा इकाई ने सभी सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताया। जिला मुख्यालय में प्रदर्शन समाप्त होने के बाद पेंशनर अब धर्मशाला जाएंगे। वहां वे प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन और विधानसभा घेराव में हिस्सा लेंगे। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उनकी मांगें स्वीकार नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें