चंबा। आंबेडकर सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि पेंशनरों की बकाया राशि का भुगतान जल्द किया जाए। संघ की बैठक आंबेडकर भवन धड़ोग में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष मनोहर लाल हितैषी ने की। बैठक में संघ के पंजीकरण संबंधित चर्चा की गई। साथ ही आगामी रणनीति तैयार की गई।
अध्यक्ष मनोहर लाल ने बताया कि सरकार ने अभी तक पेंशनरों की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है। इससे पेंशनर परेशान हैं। बैठक में तिलक राज चंद्रा, जितेंद्र सूर्या, राकेश हितैषी, बलबीर राज, विजय कुमार, यशपाल और भीम कुमार मौजूद रहे।
18जेएनडी11: जनस्वास्थ्य विभाग का फोटो। संवाद