फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पेंशनर संघ ने की गैस और कॉलेज स्टाफ की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संघ बनीखेत ब्लॉक की मासिक बैठक शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह बनीखेत में हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान एमएल अरोड़ा ने की। इसमें 46 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में गैस सिलिंडरों की समय पर आपूर्ति न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार पर्याप्त आपूर्ति नहीं पहुंचने से लोगों को परेशानी होती है। संघ ने प्रशासन और संबंधित गैस एजेंसी से समय पर पर्याप्त गैस उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन


बैठक में राजकीय महाविद्यालय बनीखेत में शिक्षकों और अन्य स्टाफ की कमी का मुद्दा भी गूंजा। सदस्यों ने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से कॉलेज में आवश्यक स्टाफ उपलब्ध करवाने की मांग की। इसके अलावा बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाले विभिन्न लाभों और अन्य समस्याओं पर भी मंथन हुआ। सरकार से पेंशनरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें