फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पेंशन न मिलने पर पेंशनरों में रोष, शीघ्र भुगतान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन न मिलने पर पेंशनरों में रोष, शीघ्र भुगतान की मांग
विज्ञापन

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई भरमौर की बैठक में उठाए मुद्दे
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई भरमौर ने पेंशन न मिलने पर नाराजगी जाहिर की है। पेंशनरों की बैठक चौरासी होटल में हुई। इसकी अध्यक्षता इकाई के प्रधान धीरज राम ठाकुर ने की। पेंशनरों ने कहा कि कर अदायगी के बावजूद अभी तक हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को वैधानिक पेंशन भुगतान नहीं किया गया है। 70 से 75 वर्ष आयु के वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन देने की घोषणा तो की गई थी, लेकिन आज तक एक भी पेंशनर को एक पैसे का भुगतान नहीं हुआ है। पेंशन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं की तो सभी वरिष्ठ नागरिकों को सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। वहीं, एकमात्र कन्या विद्यालय को सहशिक्षा में परिवर्तित करने के निर्णय पर जनता ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। यह विद्यालय विशेष रूप से लड़कियों की शिक्षा के लिए खोला था और अब इसे सहशिक्षा में बदलने से अभिभावकों को बेटियों को स्कूल भेजने में संकोच होगा। यह विद्यालय 108 श्री जय कृष्ण विद्यालय के नाम से जाना जाता है और इसे नागा बाबा ने स्थापित किया था। उस समय जब लड़कियां स्कूल नहीं जाती थीं, तब यह स्कूल लड़कियों की शिक्षा का केंद्र बना। वर्तमान में विद्यालय में लगभग 250 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। एसोसिएशन ने इस निर्णय का विरोध करते हुए सरकार से मांग की है कि स्कूल को पूर्ववत कन्या विद्यालय ही रहने दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें