फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाया पोस्ट भी पेंशनर भेज सकेंगे अपने जीवन प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कोरोना के चलते जिला कोष कार्यालय ने पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। पेंशनर पेंशन से संबंधित फार्म (जीवन प्रमाण पत्र) अब डाक के माध्यम से कार्यालय में भेज सकते हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पेंशनरों को राहत देने के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन

जिला कोषाधिकारी चंबा ने कहा कि पेंशनर अपना फॉर्म पटवारी, राजपत्रित अधिकारी और बैंक प्रबंधकों से सत्यापित करवाकर भेज सकते हैं और उप कोष कार्यालय में भी इसे जमा करवा सकते हैं। इसके लिए जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं है। ऐसी व्यवस्था करने का मकसद पेंशनरों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से दूर रखना है, जिससे वे सुरक्षित रहें।
जानकारी के अनुसार जिले में वर्तमान समय में 9393 पेंशनर पेंशन ले रहे हैं। इसमें स्वयं पेंशनर 5972 है। जबकि पारिवारिक पेंशन से संबंधित करीब 3416 लोग है। वर्ष 2020-21 के लिए कार्यालय जीवन प्रमाणपत्र जमा करवाया रहा है।
विज्ञापन

यह प्रक्रिया अगले तीन माह तक चलेगी। विभाग के कार्यालय में भी सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए फार्म लिए जा रहे हैं। विभाग ने पेंशनरों से आह्वान किया कि वे डाक के माध्यम से फार्म जमा करवाने में प्राथमिकता दें।
जिला कोषाधिकारी चंबा टीएस खन्ना ने बताया कि वर्ष 2020-21 के लिए पेंशनरों से फार्म भरवाए जा रहे है। कहा कि पेंशनर डाक के माध्यम से फार्म भेज सकते हैं। ऐसी व्यवस्था कार्यालय में कोरोना के चलते बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें